1:15 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में होली का हुड़दंग पत्रिका का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया विमोचन

उझानी बदांयू 3 मार्च।

कवि डॉ गीतम सिंह द्वारा लिखित होली के हुड़दंग के 56 वें अंक का आज दोपहर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने विमोचन किया ‌हर वर्ष जनवादी कवि टिल्लन वर्मा द्वारा प्रकाशित होने वाले होली के अवसर पर “हुड़दंग” को उनकी मृत्यु के बाद इस बार डॉक्टर गीतम सिंह द्वारा उनकी याद में प्रकाशित होली के त्योहार से जुड़े मस्ती, रंग, और उल्लास को दर्शाता है।

इस विशेषांक में होली से संबंधित हास्य कविताएं, नगर के राजनीतिक, सामाजिक लोगों को दिए टाइटिल , या अन्य साहित्यिक रचनाएं लोगों को गुदगुदाने के लिए काफी है।

यह होली हुड़दंग पत्रिका का प्रकाशन बदायूं जिले के सुप्रसिद्ध कवि स्वर्गीय श्री टिल्लन वर्मा जी की स्मृति में किया गया है, जो इस बात का संकेत देता है कि यह विशेषांक उनके सम्मान में और होली के त्योहार की खुशियों को मनाने के लिए प्रकाशित किया गया है। जिसे प्रकाशित व संपादित करने का कार्य उनके ही सहपाठी कवि डॉ गीतम सिंह ने बखूबी अंजाम दिया है।

विमोचन के मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, अनिल कुमार गुप्ता, अनिल वार्ष्णेय, ओमप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस