1:58 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

संकल्प लें कि प्रदूषण नहीं करेंगें : आचार्य संजीव रूप

पर्यावरण शुद्धि की मुहिम
संकल्प लें कि प्रदूषण नहीं करेंगें : आचार्य संजीव रूप
( 5000 परिवारों तक पहुंचाई सामग्री )

बिल्सी , आर्य समाज गुधनी के अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप लगातार जनपद में पर्यावरण की शुद्धि के लिए होली में डालने को सामग्री के पैकेट बांट रहे हैं ! आज उन्होंने दहगवां पहुंचकर दो स्थानों पर चल रही योग कक्षाओं में होली का महत्व समझाते हुए सभी को सामग्री के पैकेट दिए ! ब्लॉक प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता ने आचार्य संजीव रूप का अभिनंदन किया ! योगाचार्य हरेंद्र आर्य ने नगर में भ्रमण कराकर अनेक लोगों को होली की सामग्री वितरित करवाई ! सहसवान, गुधनी , खौंसारा , बैरमई खुर्द जरसेनी , बांस बरोलिया , गडरपुरा, बमेढ़ , वजीरगंज सूरजपुर सदरपुर बैरमई आदि अनेक ग्रामों में भी सामग्री का वितरण किया गया । आचार्य संजीव रूप ने देशवासियों से अपील की है कि व्यर्थ में हरी लकड़ी और चोरी करके लकड़ी ना जलाएं लकड़ी कम जलाएं और उसमें हवन सामग्री जरूर डालें !

विज्ञापन एक्सप्रेस