।
बदांयू 2 मार्च।
बदायूं जिले में होली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर को सात जोन में बांटा गया है और प्रमुख बाजारों में नो एंट्री लागू कर दी गई है। जिले के दो स्थान अतिसंवेदनशील और 31 संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
डा0 बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में आगामी त्योहार होली व रमजान के अवसर पर कानून, सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जनपद में 02 जोन 06 सेक्टर 21 सब-सेक्टर बनाये गये हैं। नगर जोन प्रभारी श्री विजयेन्द्र द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात जोन प्रभारी डा0 हृदेश सिंह कठेरिया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नियुक्त किये गये हैं। सेक्टर का दायित्व क्षेत्राधिकारीगण को सौंपा गया है। प्रत्येक सेक्टर में फायर टेंडर मय पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। 21 सब- सक्टरों में डेढ हजार पुलिस कर्मी व 21 क्यूआरटी तैनात की गई हैं।
सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं और कई स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं। जिले में 2422 स्थानों पर होलिका दहन होगा, जहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। हर जगह जवान तैनात किए गये है।
शहर में बड़े वाहनों की नो एंट्री लागू की गई है और रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी ने लोगों से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं।










badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

