राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार ईरान-इजरायल तथा खाड़ी के अन्य देश आदि में युद्ध संघर्ष से प्रभावित नागरिकों का विवरण चाहा गया है।
अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त के सम्बन्ध में यदि आपकी नगर/परिचितपरिवार का कोई व्यक्ति ईरान-इजरायल के युदू संघर्ष से प्रभावित हुआ हो तो उसकी सूचना मोबाइल नंबर 750389289/9756804590(आई सी सी सी) पर तत्काल निम्न बिंदुओं पर भिजवाने/देने का कष्ट करें:-
१- व्यक्ति का नाम
२- पिता/अभिभावक का नाम
३- व्यक्ति का मोबाइल नंबर
४- जनपद बदायूं में व्यक्ति का निवास स्थान (पूरा पता)
५- वर्तमान में किस देश में फंसे हैं।
६- व्यक्ति का विदेश जाने का उद्देश्य ( नौकरी/पढ़ाई/व्यापार) आदि।










badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com