10:53 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

*राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस प्रथम इकाई के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ*


आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश उपाध्याय ने महाविद्यालय सभागार में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रथम दिन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी शिविरार्थियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश सिंह ने उद्घाटन सत्र का संचालन किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रजनीश उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को ग्रामीण समाज की समस्याओं से रूबरू होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर छात्रों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है, जो उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। उपाध्याय ने साइबर क्राइम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम में ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, हैकिंग और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करना शामिल है, जो युवाओं को सबसे अधिक प्रभावित करता है। बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें, दो-कारक प्रमाणीकरण चालू रखें, और साइबर सेल की हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा, उपाध्याय ने नारी शक्ति की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उन्हें शिक्षा, रोजगार व सुरक्षा के हर क्षेत्र में सशक्त बनाना आवश्यक है। दहेज उन्मूलन के संदर्भ में उन्होंने चेतावनी दी कि दहेज लेन-देन कानूनन अपराध है, जो परिवारों को बर्बाद कर देता है। उन्होंने NSS स्वयंसेवकों से अपील की कि वे गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर नारी सशक्तिकरण और दहेजमुक्त समाज की दिशा में योगदान दें।मुख्य वक्ता व नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने निर्मल मन से सेवा कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से अपील की कि वे गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण,नारी सशक्तिकरण, नशामुक्त और दहेजमुक्त समाज की दिशा में योगदान दें।
डॉ. अनिल कुमार गणित ने NSS के उद्देश्यों की व्याख्या की, जबकि रोवर लीडर डॉ. प्रेमचंद चौधरी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर योगिता यादव, तमन्ना, अंशुल कुमार, समीक्षा, भारत सिंह, गौसिया, अंश, राहुल, रचित शर्मा आदि ने सहयोग किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस