11:32 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

वज़ीरगंज – होली भारतीय संस्कृति का अहम अंग है : डॉ. निशान्त असीम

आज जे.जे. ज्ञान डिग्री कॉलेज वज़ीरगंज ( बदायूँ ) में होलिकोत्सव के अन्तर्गत एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राखी, मीनू व छाया ने सामूहिक रंगोली बना कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तपस्या, वर्षा, अनुष्का ने सामूहिक रंगोली में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि ख़ुशी, अंजलि एवं सलोनी को संत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निशान्त असीम ने कहा कि होली का त्यौहार भारतीय संस्कृति का अहम अंग है। इसके रंग समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण विकसित करते हैं।
मुख्य अतिथि मैनेजिंग डाइरेक्ट गिरधर गोपाल गुप्ता ने कहा कि होली का उत्सव हमें छोटी-छोटी खुशियों से जीवन में उल्लास भरने की प्रेरणा देता है। ताकि जीवन में हमेशा बसंत फूलता फलता रहे।


सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रतियोगिता की संयोजका झिलमिल वार्ष्णेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश प्रजापति ने किया।
संजीव कुमार, तरुण शर्मा, कंचन वार्ष्णेय, शाहरुख़ खान, हिमा शर्मा, आशीष पाठक और मोहित शंखधार का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.