10:50 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में जंगली सुअरों का शिकार करते दो को दबोचा

बदांयू 28 फरवरी।

बदायूं में वन विभाग की टीम ने बिल्सी रोड पर एआरटीओ कार्यालय के पास से दो शिकारियों को जंगली सूअरों का शिकार करते हुए पकड़ा है। इनके पास से एक मृत और दो जिंदा जंगली सूअर, एक पिकअप वाहन, जाल और कई उपकरण बरामद हुए हैं।

रेंजर विकास अरूण ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमरोहा जिले के नौगवां सादात निवासी संजय और नरेश के रूप में हुई है। वन विभाग ने दोनों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है और उन्हें सिविल लाइंस थाना पुलिस के हवाले कर दिया है ।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे आसपास के गांवों में रुकते थे रहने के एवज ग्रामीणों को जंगली सूअर का मांस देते थे। इस अवैध धंधे में और कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच पुलिस कर रही है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस