10:50 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सिविल पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाडी करते गिरफ्तार

सिविल पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाडी करते हुए 06 अभियुक्तो को सट्टा पर्ची, 6770/- रूपये व 06 अदद मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिहं के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी सिविललाइन के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत थाना सिविललाइन पुलिस द्वारा 06 नफर अभियुक्तगण को मझिया बाईपास के सामने ट्यूबेल के पास से सट्टा पर्ची, 6770/- रूपये तथा 06 अदद मोबाईल फोन सहित जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया जिसके सम्वन्ध मे थाना सिविललाइन पर मु0अ0सं0 74/2026 धारा 13G ACT पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस