8:40 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

होली पर विकास यादव को अस्थायी राहत, 7 मार्च तक फरलो मंजूर

2002 के चर्चित Nitish Katara murder case में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी Vikas Yadav को सुप्रीम कोर्ट ने होली के मौके पर अस्थायी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने उन्हें 28 फरवरी से 7 मार्च तक फरलो पर रिहा करने की अनुमति दी है, ताकि वह परिवार के साथ त्योहार मना सकें।

न्यूज एजेंसी Press Trust of India के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की पीठ जिसमें जस्टिस एम.एम. सुंदरश और जस्टिस विपुल एम. पंचोली शामिल थे, ने निर्देश दिया है कि विकास यादव 7 मार्च शाम 5 बजे से पहले जेल में सरेंडर करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.