12:42 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी मदरशील मैमोरियल एकेडमी की थाॅट प्रतियोगिता में प्रियाना प्रथम

उझानी बदांयू 27 फरवरी।

मदर शील मेमोरियल एकेडमी में इंग्लिश थॉट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

स्कूल केम्पस में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश थॉट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में अंग्रेज़ी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना, आत्मविश्वास विकसित करना तथा उनके विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता को निखारना था।

निर्धारित समय अवधि में बच्चों ने अपनी योग्यता के अनुसार श्रेष्ठ प्रदर्शन किया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियाना थरेजा, अथर्व राघव, फरीन, फातिमा आफिया – दूसरे स्थान पर अर्पितावर्मा, प्रियांशी शर्मा, आहिल राजा, दिव्यांशी शाक्य-तृतीय स्थान पर दिव्यांशी, माहिरा, कोमल शाक्य, अभय शाक्य, उन्नति, वह फरीन आदि ने अपना स्थान सुनिश्चित किया
विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू थरेजा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करती हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका -मीनू ,दीक्षा वर्मा ,मुस्कान गुप्ता का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर निदेशक भारत थरेजा सहित
विद्यालय के सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस