।
उझानी बदांयू 27 फरवरी।
सोशल फाऊंडेशन कानपुर ने एपीएम कालेज के प्रवक्ता डॉ.त्रिवेन्द्र सिंह को दिया सर्वश्रेष्ठ शिक्षाविद् का पुरस्कार प्रदान किया है।
एपीएम पीजी कॉलेज उझानी में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र सिंह को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एवं विशेष रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सोशल रिसर्च फाऊंडेशन कानपुर ने अपने 15वें वार्षिक अधिवेशन के शुभ अवसर पर आयोजित पुरस्कार समारोह कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय सेमिनार जिसका विषय, उच्च शिक्षा.दशा और दिशा कार्यक्रम के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षाविद् के पुरस्कार से सम्मानित किया।
डॉ.त्रिवेंद्र सिंह एपीएम पीजी कॉलेज उझानी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सत्र 2020.2021 से निरन्तर अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ समिति के संयोजक के रूप में और संस्थागत विकास योजना प्रकोष्ठ समिति के सदस्य तथा मेंटरिंग एवं मनोवैज्ञानिक प्रकोष्ठ समिति के सदस्य के रूप में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर विचार रखते हुए डॉ. सिंह ने बताया कि नवीन शिक्षा पद्धति उद्देश्य सभी को समान शिक्षा प्रदान करना है इसके माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा जिससे हमारे देश के प्रत्येक वर्ग का युवा शिक्षित होगा और नए भारत को शक्तिशाली बनाने में अपना सहयोग करेगा। नवीन शिक्षा पद्धति का प्रमुख उद्देश्य सशक्त भारत और शक्तिशाली भारत की स्थापना करना है।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com