11:17 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय की नस इकाई के सात दिवसीय शिविर के छठे दिवस का आयोजन

बदायूं । दिनांक 26 फरवरी 2026 को राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं की नस इकाई के सात दिवसीय शिविर के छठे दिवस का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ लक्ष्य गीत गाकर प्राचार्य डॉ वंदना के आशीर्वचन से हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर ऋषभ भारद्वाज ने शिविर की अंतरिक्ष समितियां के साथ अब तक हुए सामुदायिक कार्यों एवं प्रशिक्षण की समीक्षा की। इसके बाद महाविद्यालय की डॉ० भावना सिंह ने “महिला स्वास्थ्य एवं पोषण” विषय पर तथा डॉ० सरिता गौतम ने “आपदा प्रबंधन” पर व्याख्यान दिया। बौद्धिक सत्र में ही आयोजित भाषण प्रतियोगिता में “लोकतंत्र एवं मतदान”, “कौशल विकास एवं लघु उद्योग” एवं “डिजिटल अवेयरनेस” जैसे विषयों पर 10 स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें बीए की अंशिका ने प्रथम स्थान, रेणु ने द्वितीय स्थान तथा बीएससी की अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिविर के उत्तरार्द्ध में डॉ० भावना सिंह द्वारा कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस