3:52 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन में किया गया सैनिक सम्मेलन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन में किया गया सैनिक सम्मेलन, पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । सैनिक सम्मेलन के पश्चात् मासिक अपराध गोष्ठी कर जनपद की कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई।

आगामी पर्व होली,रमजान माह,जुमे की नमाज,नवरोज तथा ईद-उल-फितर को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

आज दिनाँक 25.02.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया व समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों तथा अन्य अधि0गण/कर्म0गण के साथ सैनिक सम्मेलन कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । सैनिक सम्मेलन के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारी, जेल अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ, अभियोजन अधिकारी, प्रभारी जीआरपी और समस्त थाना प्रभारियों/ शाखा प्रभारियो के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की गई ।
1.अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को दिए गए सख्त निर्देश ।

2.थानो पर आने वाले शिकायतकर्ता की समस्याओ को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर त्वरित व प्रभावी निस्तारण कराया जाये। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आईजीआरएस प्रभारी को दिए निर्देश ।

3.लुटेरे, चोर व गम्भीर अपराध के पेशेवर अपराधियों की सतत निगरानी व उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को दिये गये निर्देश ।

4.लम्बित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश ।

5.महिला व बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर अत्यंत गंभीरता बरतने व सम्बंधित अपहृता की सकुशल बरामदगी के लिए दिए गए कड़े निर्देश ।

6.मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले, अवैध शस्त्रों का निर्माण व संग्रहण करने वाले, टॉप-10, ईनामिया व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश ।

7.सम्मन वारंट को समय से तामिल कर संबंधित को न्यायालय प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। गवाहों की समय से न्यायालय में गवाही कराने, महिला संबंधित मुकदमों में पैरवी कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

8.गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों में अपराधियों की अवैध सम्पत्ति चिन्हित कर धारा 14(1) के अन्तर्गत सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

09.हिस्ट्रीशीटर, ईनामिया, टॉप-10 अपराधियों, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा अवैध शस्त्रों का निर्माण संग्रहण व बिक्री करने वाले अपराधियों के विरूद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए

10.शासन द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन त्रिनेत्र 2.0 अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत मुख्य चौराहो/बाजारों व महत्पवपूर्ण स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए ।

11. उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत महिला हेल्पडेस्क,एंटी रोमियों टीम व शक्ति दीदी,महिला बीट आरक्षियों द्वारा गांवो, मोहल्लों में जन चौपाल लगाकर तथा स्कूल, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन के प्रति तथा उन्हे सुरक्षित परिवेश की अनुभूति, जन-जागरूकता, आत्मरक्षा के बारे में, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों सहित जागरूकता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

12. महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को गोकशी, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ, शराब, जुआ/सट्टा की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

13. अवैध शस्त्र सत्यापन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

14. समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पोस्टर पार्टी द्वारा चैकिंग हेतु निर्देश दिए गए ।

15. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा आगामी पर्व होली,रमजान माह,जुमे की नमाज,नवरोज तथा ईद-उल-फितर को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

16. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा जनपद के समस्त थानों के पैरोकार व कोर्ट मोहर्रिर की मीटिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

सैनिक सम्मेलन के उपरांत जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों/शाखा प्रभारियो के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की गई । बैठक में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत महिला हेल्पडेस्क,एंटी रोमियों टीम व शक्ति दीदी,महिला बीट आरक्षियों द्वारा गांवो, मोहल्लों में जन चौपाल लगाकर तथा स्कूल, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन के प्रति तथा उन्हे सुरक्षित परिवेश की अनुभूति, जन-जागरूकता, आत्मरक्षा के बारे में, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों सहित जागरूकता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं से संबंधित पंजीकृत अभियोगों एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रुप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । जनपद में अपराध की रोकथाम व शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । महोदय द्वारा आपरेशन दृष्टि/कन्विक्शन/त्रिनेत्र आदि के बारे में समीक्षा की गयी । सम्मन वारंट को समय से तामिल कर संबंधित को न्यायालय प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया । गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों में अपराधियों की अवैध सम्पत्ति चिन्हित कर धारा 14(1) के अन्तर्गत सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि हिस्ट्रीशीटर, ईनामिया, टॉप-10 अपराधियों, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा अवैध शस्त्रों का निर्माण संग्रहण व बिक्री करने वाले अपराधियों पर त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । अभियोजन कार्यों की समीक्षा, साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु अधिकारी-कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा आगामी पर्व होली,रमजान माह,जुमे की नमाज,नवरोज तथा ईद-उल-फितर को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाने पर सम्भ्रान्त व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.