7:38 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

42 जड़ी बूटियां से युक्त सामग्री पर्यावरण को शुद्ध करेगी : बी एल वर्मा

होली सामग्री का वितरण आरम्भ

बिल्सी , तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी निवासी आर्य समाज के अंतरराष्ट्रीय वेद कथाकार तथा समाज सुधारक आचार्य संजीव रूपके निर्देशन में होली के अवसर पर 5000 परिवारों में इस बार भी सामग्री निशुल्क वितरण करने का अनुष्ठान आरंभ हो गया है । आज बिल्सी में हुए एक आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री व वर्मा जी को आचार्य संजीव रूप ने सामग्री का पैकेट दिया तथा विधायक हरीश शाक्य को एवं अनेक गणमान्य को तथा उपस्थित अनेक ग्रामों से आए स्त्री पुरुषों को सामग्री का वितरण किया इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा ने कहा “आचार्य संजीव रूप एक महान समाज सुधारक है आप पर्यावरण की शुद्धि के लिए प्रतिवर्ष कुंतलों सामग्री जिसमें 42 प्रकार की जड़ी बूटियां मिलाकर शुद्ध देसी घी व अनेक मिष्ठान आदि मिलाकर वितरित करते हैं जो लगभग 5000 परिवारों तक पहुंचाई जाती है ! यह अपने आपमें एक अनूठा और बहुत सराहनीय कदम है आचार्य संजीव रूप 2012 से यह काम करते चले जाते हैं इसी कारण आपके यज्ञ तीर्थ गुधनी में ओलावृष्टि नहीं हुई है और महामारियां भी नहीं होती । विधायक हरीश शक ने कहा आचार्य संजीव रूप एक सच्चे संत है जो पूरे वर्ष पर्यावरण की शुद्धि के लिए वृक्षारोपण तथा यज्ञ वैज्ञानिक ढंग से करते हैं ! वह चाहते हैं कि लोग होली में लकड़ी का इस्तेमाल कम करें और कंडो का उपयोग ज्यादा करें तथा हवन सामग्री होली में जरूर जलाएं ! इससे व्यर्थ में कीमती लकड़ी जलने से बचेगी और पर्यावरण भी अच्छा होगा ! आचार्य संजीव रूप ने बताया इस बार सामग्री में चार प्रकार की सामग्री में लाई गई है – प्रथम औषधियां दूसरे मिष्ट तीसरी सुगंधितऔर चौथी पुष्टिवर्धक ! पूरे जनपद में सामग्री वितरण का कार्य आरंभ हो गया है उद्देश्य एक ही है कि लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हों और लोगों की अच्छी आदत पड़े ! मेरी बहन सेअनेक स्थानों पर लोग सामग्री डालने लगे हैंऔर उसका लाभ सबको हो रहा है ! इस अवसर पर चेयरमेन ओम प्रकाश सागर , ज्ञानवती देवी , एसडीएम प्रेमपाल सिंह ,राहुल देव,सुधीर सोमानी, लोकेश बाबू वार्ष्णेय , दीपक चौहान , वरुण सिंह आदित्य , अर्जुन सिंह तथा अनेक ग्रामों के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस