6:16 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

चकबंदी समस्याओं के निस्तारण हेतु ग्राम चौपाल आयोजित

बदायूँ : 25 फरवरी। पूर्व सूचनानुसार ग्राम-सिरासौल पट्टी जसा, परगना-कोट, तहसील बिल्सी में चकबन्दी विभाग के प्राधिकारियों द्वारा ग्राम में चकबन्दी से सम्बन्धित समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण एवं निस्तारण के लिए बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी बदायूँ की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन पंचायत भवन सिरासौल पटटी जसा में किया गया।
चौपाल में उपस्थित कृषकगणों में आलेअली, हरिकेश शाक्य, नरेशचन्द्र, बलवीर सिंह, धर्मपाल आदि द्वारा चकबन्दी से सम्बन्धित अपनी विभिन्न समस्याओं से अधिकारीगण को अवगत कराया गया। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ग्राम चौपाल में क्षेत्रीय चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दी कर्ता, चकबन्दी लेखपाल व ग्राम के काफी अधिक संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.