राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में चल रहे एन एस एस के विशेष शिविर के चौथे एवं पांचवें दिवस पर क्रमशः रैली, क्लाउड किचन प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान एवं करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। शिविर के पांचवें दिवस का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. वंदना के आशीर्वचन से हुआ। सभी स्वयंसेवी छात्राओं ने लक्ष्य जीत के उपरांत नशा मुक्ति पर बस्ती में जागरुकता रैली निकाली। रैली में डॉ. सतीश कुमार, डॉ. बृजेश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज डॉक्टर, डॉ. भावना सिंह तथा डॉ. सरिता गौतम उपस्थित रहे।
इसके बाद छात्राओं द्वारा सामुदायिक कार्य एवं श्रम साधना की गयी। शिविर के बौद्धिक सत्र में होप यूनिटी फाउंडेशन की निदेशक डॉ कृष्णा सिंह द्वारा क्लाउड किचन पर प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने छात्राओं को अपनी स्किल को बाजार से जोड़ने के तरीके बताएं स्वयं सेवी छात्राएं सना, अंशिका, रागिनी शाक्य, तमन्ना और राधिका पाल ने कौशल विकास पर विचार प्रस्तुत किये। शिविर के पांचवें दिन महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. अर्चना पाण्डेय ने साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान दिया था दूसरे सत्र में बांके बिहारी महाविद्यालय बदायूँ से डॉ. शरद अरोड़ा एवं दीप्ति सक्सेना ने स्वयंसेवी छात्राओं को स्नातक उपरांत रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। शिविर में स्वयंसेवी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ० ऋषभ भारद्वाज ने आगे के दो दिनों की भूमिका रखी। शिविर में समस्त महाविद्यालय स्टाफ का सहयोग प्राप्त हुआ।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

