10:06 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

मुजरिया थाने का थानाध्यक्ष ने भाकियू जिलाध्यक्ष को कराया निरीक्षण, अब जांच सीओ बिल्सी को

थानाध्यक्ष ज्योति सिंह ने दी जानकारी,अब दी सफाई।

वीडियो वायरल होने के बाद चेते अधिकारी, जांच सीओ बिल्सी को।

बदांयू 25 फरवरी।

बदायूं में एक वीडियो सामने आया है जिसमे मुजरिया थानाध्यक्ष ज्योति सिंह ने भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष अतुल तोमर को थाने का निरीक्षण कराया है। वीडियो वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों ने इस मामले में सीओ बिल्सी सुनील कुमार को जांच सौंपी गई है।

वीडियो कब व किसने बनाया यह जानकारी नहीं है, बहरहाल सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच सीओ को सोंप दी है। नाम ना छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि यह नियम विरूद्ध हे कोई भी थाने की जानकारी नहीं ले सकता निरीक्षण करना तो बड़ी बात है।

निरीक्षण करते वक्त भाकियू नेता को महिला हेल्प डेस्क,जीडी,बेरक, टिन शेड सहित अन्य जानकारियां थानाध्यक्ष ज्योति सिंह भाकियू नेता को दे रही है। जो पुलिस रूल के विरुद्ध है। पूछने पर ज्योति सिंह ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी भाकियू नेता को नहीं दी गई। औपचारिक रूप से थाने शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों के बारे में सुविधाओं की जानकारी साझा की गई है। बहरहाल यह तो सीओ की जांच से स्पष्ट होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.