7:38 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दहेमू के उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगा तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर

कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीना सिखाती है स्काउटिंग।


उझानी बदांयू 24 फरवरी।

उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन बच्चों के लिए अनुभव और सीख से भरपूर रहा। बच्चों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीके, प्राथमिक उपचार देने की विधियां और घायल व्यक्ति को सुरक्षित ढंग से ले जाने की तकनीकें सिखाईं। साथ ही विभिन्न प्रकार की गांठें व बंधन बनाने का अभ्यास कराया गया। बच्चों ने गगन चुंबी मीनारें बनाईं।

प्रधानाध्यापक संतोष कुमार उपाध्याय ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग के प्रशिक्षण से बच्चों में अनुशासन, जिम्मेदारी और समाज सेवा की भावना का विकास होता है। बच्चे देश के श्रेष्ठ नागरिक बनते हैं।
स्काउट संस्था के पूर्व जिला प्रशिक्षण आयुक्त संजीव कुमार शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग जीवन जीने की ऐसी कला है, जो हमें कम साधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीना सिखाती है। उन्होंने बाढ़, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

शिक्षक विजेंद्र सिंह और अजय पाल ने बच्चों को तंबू निर्माण, जंगलों में झोपड़ी तैयार करना और सीमित संसाधनों में जीवन जीने की कला का महत्व बताया। इस मौके पर शिक्षिका रेखा रानी, दुर्गा रानी, मोहम्मद जावेद सिद्दीकी, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस