6:48 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं और हंसराज महाविद्यालय के मध्य हुआ एम. ओ.यू.

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ और हंसराज महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के मध्य एम.ओ.यू. किया गया है। यह एम.ओ.यू. मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग के अंतर्गत नई शिक्षा नीति अभिविन्यास पर आधारित 8 दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित करने के लिए किया गया है। महाविद्यालय पक्ष से कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में प्राचार्य डॉ. वंदना, संयोजक डॉ. ऋषभ भारद्वाज, समन्वयक डॉ. अर्चना पाण्डेय तथा सदस्य के रूप में डॉ. बृजेश कुमार डॉ. भावना सिंह एवं डॉ. सरिता गौतम रहेंगे। वही हंसराज महाविद्यालय की ओर से कार्यक्रम के संरक्षक पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी, चेयरपर्सन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रमा, निदेशक मालवीय मिशन केंद्र डॉ. आशुतोष यादव, उपनिदेशक डॉ. दीपशिखा एवं डॉ. अनुराग कक्कड़ कार्यक्रम समन्वयक डॉ. तेजवीर सिंह तथा सदस्य के रूप में डॉ. ऋतु पाण्डेय एवं डॉ. ऋचा वर्मा रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक ने बताया इस फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में प्रतिभाग करने के लिए देश भर के शैक्षणिक संस्थानों से कॉल की गई है। यह कार्यक्रम 7 से 16 मार्च 2026 तक ऑनलाइन मोड में संपन्न होगा इसकी विस्तृत जानकारी महाविद्यालय वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. वंदना ने आयोजन समिति को शुभकामना देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षणों से न केवल शैक्षणिक विचारों का आदान-प्रदान होता है अपितु विभिन्न मूर्धन्य संस्थानों के रिसोर्स पर्सन के माध्यम से वर्तमान में चल रहे शोध, नवाचार आदि की जानकारी भी प्राप्त होती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस