7:39 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

स्टेट बैंक आफ इंडिया के कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम का आयोजन

जनपद बदायूं के आदर्श सम्मिलित विद्यालय नगर क्षेत्र बदायूं डाइट में स्टेट बैंक आफ इंडिया के कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत एक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया । सर्वप्रथम मां सरस्वती के सम्मुख मुख्य अतिथि महोदय भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेशेश्वर प्रसाद एवं अन्य अतिथियों के सहयोग से दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात मां सरस्वती को समर्पित भाव रखते हुए सरस्वती वंदना के पास अतिथि देवो भवति परंपरा का निर्माण करते हुए आगंतुक अतिथियों का बुके देकर एवं माल्यार्पण का स्वागत किया गया कार्यक्रम के इस श्रृंखला में बच्चों को अवगत कराया गया कि भारतीय स्टेट बैंक का इतिहास कितना गौरव मिलता है भारत के स्थान में भारतीय स्टेट बैंक का योगदान सराहनीय रहा है अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्वों के तहत समाज के विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच बनाने के कार्य शिक्षा जगत में निरंतर गतिशील लाने हेतु अनेकों कार्यक्रमों का कार्य किया जाता है इसी कड़ी में प्रतिवर्ष कुछ विद्यालयों का चयन करते हुए उन विद्यालयों का तकनीकी रूप से मजबूती प्रदान की जाती है ।इस कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक में विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए तकनीकी सुविधा सामाजिक सुविधा एवं व्यवहारिक सुविधाओं की उपलब्धता कराई इसके अंतर्गत राकेशेश्वर प्रसाद जी ने अवगत कराया कि आने वाले समय में भारत के नवीन जागरूक सिपाहियों को तैयार करने हेतु प्रत्येक नागरिक के लिए एक श्रेष्ठ एवं उचित शिक्षण व्यवस्था लागू की जाए इसके लिए विद्यालय प्रांगण को न केवल तकनीकि रूप से मजबूत करने की आवश्यकता है अपितु सभी बच्चों को समस्त सुविधाओ से युक्त करते हुए उन्हें आज के परिदृश्य में शिक्षित करना अनिवार्य है इसी कड़ी में उनके लिए उन्होंने डेल कंपनी का एक लैपटॉप एक एचपी कंपनी का एक डेस्कटॉप के दो एक एचपी कंपनी का एक प्रिंटर स्कैनर एलजी कंपनी का एक साउंड सिस्टम माइक बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को संचालित करने हेतु साउंड सिस्टम,2 AC बैठने के लिए शहर और सरल उच्च गुणवत्ता युक्त फर्नीचर 100 छात्रों को उपलब्ध कराया गया साथी बच्चों के समस्त डॉक्यूमेंट को संरक्षित रखने हेतु दो अलमारी भी भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा डायट के आदर्श सम्मिलित विद्यालय नगर क्षेत्र बदायूं को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश राकेशेश्वर प्रसाद मुख्य शाखा के प्रबंधक दीपक मलिक मुख्य प्रबंधक रीजनल ऑफिस प्रभात कुमार डीप सिंह मुख्य प्रबंधक आलोक वर्मा मुख्य प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह प्रबंधक एवं मैनेजर एचआर वैभव जैन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ सुशील चौधरी अनुज शर्मा एवं अभिभावक तथा बालक बालिकाएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभात कुमार जी ने किया

विज्ञापन एक्सप्रेस