बिल्सी । बदायं जिले के बिल्सी नगर में एक खेत में बनी कोठरी के भीतर चौकीदार सुरेंद्र सिंह का खून में लथपथ शव
मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार सूबह खेत मालिक
ने खून से लथपथ शव देखा जिसके बाद पुलिस को
सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहंचकर शव को
कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना बिल्सी नगर क्षेत्र की है। बिल्सी निवासी नरेश
कुमार पुत्र राम प्रकाश ने बताया कि वह रोजाना की
तरह गाय का दृध लेने के लिए अपने खेत में बनी कोठरी
पर पहंचे थे। दरवाजा बंद था। जब उन्होंने दराज से
झांक कर देखा, तो चौकीदार सुरेद्र सिंह का शव खून से
सना हुआ जमीन पर पडा था।
नरेश कुमार ने तुरंत बिल्सी थाना पुलिस को मामले की
सूचना दी। सूचना मिलते ही बिल्सी कोतवाल मनोज
कुमार सिंह ‘पुलिस बल के साथ मौके पर पहंच गए
पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू
कर दी है।
मुजरिया थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी रामनिवास
पुत्र राजंद्र सिंह ने बताया कि उनके ताऊ सुरेंद्र सिंह
पिछले 20 से 25 सालों से बिल्सी में खेत की कोठरी
पर चौकीदारी का काम करते थे। मंगलवार सुबह उनकी
मौत की स्रचना मिलने पर परिवार के सभी लोग मौके
पर पहच गए।
रामनिवास ने बताया कि सुरें्र सिंह का एक बेटा संतोष
था, जिसकी लगभग 10 साल पहले मृत्यु हो गई थी
उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चकी है। अकेले
होने के कारण वह चौकीदारी की नौकरी कर अपना
जीवन यापन कर रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही बिल्सी सीओ सुनील
कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनाएं स्थल
का निरीक्षण किया।
बिल्सी सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया शव को कब्जे
में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है पूरे मामले
में गहनता जांच की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

