।

बदांयू 23 फरवरी।
बदायूं में आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि 2019 से उनका पारिश्रमिक बकाया है और वे इसे जल्द से जल्द पाना चाहती हैं। आशा कार्यकर्ताओं की जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि वे अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आंदोलन जारी रखेंगी। उनकी मांगों में आशा कार्यकर्ताओं को कर्मचारी के रूप में वर्गीकृत करना, न्यूनतम वेतन, ग्रेच्युटी, ईपीएफ, ईएसआई, मातृत्व अवकाश और राष्ट्रीय एवं त्योहारी अवकाश शामिल हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

