3:49 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

राजनीति विज्ञान एवं इतिहास की मौखिकी परीक्षा 25 फरवरी को

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में एमए प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर राजनीति विज्ञान एवं इतिहास विषय की मौखिकी परीक्षा की तिथि महाविद्यालय द्वारा घोषित कर दी गई है। दोनों विषयों की मौखिकी परीक्षा 25 फरवरी बुधवार को प्रातः 10 बजे से होगी जिसमें सम्बंधित छात्र छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है।
प्रभारी प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने बताया है कि दोनों विषय से सम्बंधित पीजी करने वाले संस्थागत छात्र छात्राओं को प्रत्येक दशा में प्रवेशपत्र के साथ कॉलेज आना अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने वाले छात्र छात्रा अनुत्तीर्ण होने के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस