5:12 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं के राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्तदिवसीय विशेष शिविर

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं के राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्तदिवसीय विशेष शिविर दिनांक 21 फरवरी 2026 से गतिमान है। शिविर के प्रथम दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद सभी ने लक्ष्य जीत का गायन किया। उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. वंदना ने अपने आशीर्वचन में स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक “वसुधैव कुटुंबकम्” और “मैं नहीं आप” की भावना को अंगीकृत करते हुए राष्ट्र के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने स्वयंसेवी छात्राओं से परंपरागत शिक्षा के साथ कौशल विकास एवं लघु उद्योग आदि द्वारा स्वावलंबी होने पर जोर दिया। उद्घाटन के बाद सभी छात्राओं ने टोली वार स्वच्छता एवं श्रम साधना द्वारा जन जागरण किया। शिविर के द्वितीय दिवस को पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया लक्ष्य जीत के उपरांत सभी स्वयंसेविकाओं ने योग अभ्यास किया बौद्धिक सत्र में पर्यावरण संरक्षण पर डॉ. बृजेश कुमार ने अपना ऑनलाइन व्याख्यान दिया। शिविर के उत्तरार्ध में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें अंशिका ने प्रथम स्थान, प्रेरणा शर्मा ने द्वितीय स्थान एवं राधिका पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिविर के तृतीय दिवस का शुभारंभ सरस्वती माता तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और लक्ष्य जीत से हुआ तत्पश्चात् स्वयंसेविकाओं द्वारा ईश प्रार्थना “वह शक्ति हमें दो दयानिधे” का गायन किया गया। इसके बाद सभी ने सामुदायिक कार्य और शिविर परिसर की स्वच्छता, पौधों का रखरखाव आदि किया। नगर पालिका परिषद बदायूं की टीम ने कचरा प्रबंधन पर शिविर में 1 घंटे की कार्यशाला आयोजित की एसबीएम प्रतिभा गंगवार ने टीम का नेतृत्व करते हुए सूखा कचरा, गीला कचरा, सेनेटरी कचरा एवं हानिकारक कचरे के वर्गीकरण के बारे में बताया। बदायूं नगर पालिका परिषद से शशिकांत, नवीन विद्यार्थी, आसिफ खान, अतीक अहमद एवं यीशु मौर्य आदि उपस्थित रहे। शिविर के दूसरे सत्र में अंशिका, सना, शिवानी मौर्य, राधिका पाल, रागिनी शाक्य, वैष्णवी एवं अंशिका ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। शिविर में महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. वंदना, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सतीश सतीश कुमार, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. सरिता गौतम एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज उपस्थित रहे। शिविर का समापन संकल्प गीत एवं राष्ट्रगान से हुआ।


विज्ञापन एक्सप्रेस