इस्लामनगर : कस्बे के भटनागर स्ट्रीट में चित्रांश महासभा द्वारा भाजपा नेता डीसीबी अध्यक्ष जेके सक्सेना का धूमधाम के साथ स्वागत किया गया। भटनागर स्ट्रीट निवासी जितेन्द्र कुमार भटनागर के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में चित्रांश सभा के सजातीय लोगों के स्वागत से गदगद जेके सक्सेना ने उपस्थित सजातीय लोगों का हर सम्भव मदद करने का अश्वासन दिया। जेके सक्सेना से सभी सजातीय व मौजूद लोगों ने अपनी व कस्बे की भी समस्या बताई तो श्री सक्सेना ने हर सम्भव मदद करने का अश्वासन दिया।
इनके साथ प्रमुख लोगों में भाजपा नेता हितेंद्र शंखधार, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, संजीव पहलवान, बबलू भटनागर, संजीव सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, राजीव सक्सेना, इन्द्र स्वरूप भटनागर, सचिन सक्सेना, नितिन सक्सेना, नवीन भटनागर, आदित्य भटनागर, सिद्धार्थ सक्सेना, लवी सक्सेना सहित आदि लोगों मौजूद थे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

