9:50 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल के कक्षा-3 एवं 4 के विद्यार्थी शैक्षिक भ्रमण के दौरान पहुँचे नानक सागर बाँध

मदर एथीना स्कूल के कक्षा 3 और 4 के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अत्यंत उत्साहपूर्ण और ज्ञानवर्धक रहा। विद्यालय द्वारा आयोजित एक शैक्षिक भ्रमण के तहत विद्यार्थियों ने नानक सागर बाँध की प्राकृतिक सुंदरता और जल संरक्षण की प्रक्रिया को करीब से देखा। जिसे देखकर विद्यार्थी बहुत ही उत्साहित और रोमांचित दिखाई दिए। इसके पश्चात् नानकमत्ता गुरुद्वारा पहुँचकर बच्चों ने न केवल वहाँ की आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया, बल्कि गुरुद्वारे के ऐतिहासिक महत्त्व और सेवा भाव के बारे में भी विस्तार से जाना। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और सांस्कृतिक जानकारी देना था।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि शिक्षा केवल चारदीवारी के भीतर ही नहीं, बल्कि दुनिया को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने में भी निहित है। नानकमत्ता साहिब और नानक सागर बाँध का यह शैक्षिक भ्रमण हमारे विद्यार्थियों के लिए आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक समझ विकसित करने का एक छोटा सा प्रयास था। बच्चों के चेहरों पर खिलती मुस्कान और उनके सीखने की जिज्ञासा ही हमारी असली सफलता है। हम भविष्य में भी ऐसे अनुभवों के माध्यम से अपने छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करते रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस