5:35 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – एडीएम, उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ समाधान दिवस

सहसवान (बदायूं)सहसवान 21 फरवरी को एडीएम व उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता तहसील सहसवान में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 10 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 02 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया व शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में प्रभारी एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व विभाग, खाद्य ग्राम्य विकास विभाग, पुलिस व अन्य विभागों के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
निरीक्षक श्यामलाल बड़े बाबू पुष्पेंद्र सिंह, वरिष्ठ लिपिक अमर सिंह जिसमें लेखपाल अंकित सक्सेना, सुनीराम कंप्यूटर ऑपरेटर, मनोज यादव कंप्यूटर ऑपरेटर, दीपक सक्सेना, तहसीलदार सहसवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

\रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.