7:53 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

वर्तमान सरकार के कार्यों से लोकतांत्रिक मूल्यों को खतरा उत्पन्न हो गया है: ओमकार सिंह

संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओ का कल जिले में आगमन

बदायूँ: आज दिनाँक 21 फरवरी 2026 को परशुराम चौक स्थित कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक कल दातागंज में होने वाले संविधान बचाओ संवाद हेतु आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यों से लोकतांत्रिक मूल्यों को खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें धार्मिक असहिष्णुता, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए आवश्यक कदम शामिल हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस का यह प्रयास है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें समाधान प्रदान करें, उन्होंने सोशल मीडिया पर तथा कार्यकर्ताओं को एक वीडियो जारी कर कल के दातागंज संविधान संवाद कार्यक्रम में अपने सभी पुराने साथियों से पहुंचने की अपील की। शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, मनरेगा कॉर्डिनेटर सुनीता सिंह ने कहा इस सम्मेलन के माध्यम से पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि वे काशीवासियों के साथ हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि काशी की सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक पहचान को सुरक्षित रखना आवश्यक है। इस संदर्भ में, उन्होंने काशी की ऐतिहासिकता और उसकी धार्मिक महत्‍ता को भी रेखांकित किया।
बैठक में शहर चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राज यादव, वीरपाल सिंह सेवादल यूथ ब्रिगेड के उपाध्यक्ष शफी अहमद, जिला कांग्रेस एससी एसटी के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया चमन मियां, लाल मियां युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष,बाबू चौधरी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस