3:13 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

जगत- डीसीएम ने बाइक सवारों को टक्कर मारी- घायलों को जिला अस्पताल भेजा

जगत
कंचनपुर धर्म कांटे के पास हाइवे पर डीसीएम ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बदायूं की ओर से आ रहे बाइक सवार मोनिश (18 वर्ष) और अर्श (18 वर्ष) निवासी म्याऊं हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर मारने के बाद डीसीएम चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार डीसीएम और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस