।
काफी लंबे समय से किन्नरों के दो गुटों में है इलाके को लेकर टकराव।
बिल्सी बदांयू 16 फरवरी।
बदांयू जिले के कस्बा उझानी में चार किन्नरों को दूसरे गुट के किन्नरों ने बिल्सी के अंबियापुर चोराहे से अगवा कर उझानी लाकर एक कमरे में बंद कर पीटने के साथ ही जेवरात व नकदी लूटने के बाद बाल काटने का आरोप लगा है। बताते हैं बंधक किन्नरों को 112 पुलिस ने छुडाया। आरोपी भागने में सफल रहे। किन्नरों ने बिल्सी थाने में तहरीर सोंप कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार कुंवर गांव के वार्ड नंबर 7 निवासी रज्जो किन्नर के चार चेले मुस्कान, बब्लू विनीता व किशन दुधौनी थाना बिल्सी में शिवरात्रि मेले में गये। वहां से सुबह वापस आ रहे थे कि अंबियापुर चोराहे से उझानी किन्नरों के एक गुट ने चारों को अगवा कर उझानी लाकर इक कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की वहीं उनके बाल भी काट दिए।
पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उनके पास से नकदी व पहने जेवरात भी छीन लिए गये। किसी तरह विनीता के स
हाथ मोबाइल लग गया उसने 112 पर काल कर दी पुलिस ने जाकर उन्हें बंधनमुक्त किया। जबकि आरोपी भागने में सफल रहे। ज्ञात रहे उझानी में कई बार किन्नरों के दोनों गुटों में इलाके को लेकर फ़साद होते रहे हैं। पुलिस ने अगर प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो किसी दिन झगडा बढ़ सकता है।
अमन वार्ष्णेय
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

