12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ वंदना के नेतृत्व में दशम् क्रीडा प्रतियोगिता

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में दिनांक 16/02/2026 को महाविद्यालय प्राचार्या डॉ वंदना के नेतृत्व में दशम् क्रीडा प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस का शुभारंभ बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मैच से प्रारंभ हुआ, बैडमिंटन में बी.एससी षष्ठ सेमेस्टर की अरीशा खान ने प्रथम स्थान बी.एससी षष्ठ सेमेस्टर की अंशिका ने द्वितीय स्थान एवं बी.एससी षष्ठ सेमेस्टर की अनमता इस्लाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेक प्रतियोगिता में हिबा बी
बी.ए षष्ठ सेमेस्टर नें प्रथम स्थान प्रीति बी.ए द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान तथा अंशिका बी.एससी षष्ठ सेमेस्टर नें तृतीय स्थान एवं तैयबा बी.ए षष्ठ सेमेस्टर को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। गोला फेक प्रतियोगिता में बी.ए षष्ठ सेमेस्टर की ही
हिबा बी ने प्रथम स्थान बी.एससी षष्ठ सेमेस्टर की अंशिका ने द्वितीय स्थान तथा बी.ए द्वितीय सेमेस्टर की अनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला प्रक्षेप में तैयबा बी.ए षष्ठ सेमेस्टर नें प्रथम स्थान मंजरुल फात्मा बी.ए षष्ठ सेमेस्टर नें द्वितीय स्थान एवं शिवानी राठौर बी.ए चतुर्थ सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में सेजल पाल बी.ए द्वितीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान ओम श्री बी.ए षष्ठ सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान एवं सुरभि शर्मा बी.ए षष्ठ सेमेस्टर नें तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में सेजल पाल बी.ए द्वितीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान ओम श्री बी.ए षष्ठ सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान तथा अंशिका बी.एससी षष्ठ सेमेस्टर नें तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में लगभग 448 लड़कियां उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ सतीश कुमार ने किया कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस