4:44 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में बंदरों-कुत्तों का आतंक से कई लोग घायल, अस्पताल में एंटी-रेबीज़ इंजेक्शन लगवाने उमड़ी भीड़

बिल्सी । बदायं जिले के बिल्सी क्षेत्र में कत्ते और बंदरों का आतंक लगातार बढ रहा है। डन जानवरों के काटने से कर्ड लोग घायल हो रहे हैं, जिसके चलते सोमवार को बिल्सी
सरकारी अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने वालो
की भारी भीड उमड पडी।
बिल्सी तहसील क्षेत्र के बरबारा निवासी देवेंद्र ने बताया
के उनके गांव में बंदरों का आतंक इतना बढ गया है कि
वे लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं, जिससे लोगो मे
दहशत का माहौल है।
इसी तरह, फूल सिंह ने जानकारी दी कि उनके परिवार
के दो सदस्यों को कृत्तों ने काट लिया है, जिसके
बाद वे इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहंचे हैं। एंटी-रेबीज
इंजेक्शन लगवाने आए मरीजों ने बताया कि कृत्ते और
बंदर लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी
कारण उन्हें बिल्सी सरकारी अस्पताल आकर इंजेक्शन
लगवाने पड रहे हैं।
बिल्सी सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने
बताया कि डन दिनों सरकारी अस्पताल में एंटी-रेबीज
इंजेक्शन लगवाने के लिए प्रतिदिन 150 से 200 लोग
आ रहे हैं। सभी मरीजों को इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं
और दवाइयां भी दी जा रही हैं। डॉ. गुप्ता के अनुसार
सोमवार को इंजेक्शन लगवाने आए मरीजों की संख्या में
वृद्धि दर्ज की गई है। दोपहर एक बजे तक लगभग 160
लोगों को इंजेक्शन लगाए जा चुके थे और यह प्रक्रिया
अभी भी जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस