5:58 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

महाशिवरात्रि पर श्री रघुनाथ जी मंदिर में अर्धनारीश्वर स्वरूप की भव्य झांकी, संकीर्तन से गुंजायमान रहा परिसर

बदायूं।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री रघुनाथ जी (पंजाबी) मंदिर में शिवलिंग को अर्धनारीश्वर स्वरूप में भव्यता के साथ सजाया गया। आकर्षक पुष्प सज्जा, अलौकिक श्रृंगार एवं दिव्य प्रकाश व्यवस्था ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा और संपूर्ण वातावरण शिवमय हो गया।

पूज्य संत श्री अयोध्या दास महाराज जी के सानिध्य में रात्रि में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। “ॐ नमः शिवाय”, “बम भोले हम बोले” तथा “भोले के बाराती आये सज-धज के” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूम उठे। बड़े-बड़े डमरुओं की गूंज और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से मंदिर परिसर देर रात तक गुंजायमान रहा।

ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए शिवलिंग पर विधि-विधान से घट स्थापना भी की गई, जिससे निरंतर जलधारा अर्पित होती रही। सेवकगण प्रसाद की तैयारी एवं व्यवस्था में समर्पित भाव से जुटे रहे।

रात्रि ठीक 12 बजे विशाल डमरुओं की गूंज के साथ भोलेनाथ की भव्य महाआरती सम्पन्न हुई। दीपों की ज्योति और भक्तों की आस्था से भरा यह दृश्य अत्यंत मनोहारी और अविस्मरणीय रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.