4:44 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कछला- पारिवारिक कलह से तंग किशोरी ने गंगा में लगाई छलांग, नाविकों ने सुरक्षित निकाला

बदांयू 16 फरवरी।

बदायूं में बिसोली क्षेत्र की एक किशोरी ने पारिवारिक कलह से तंग आकर कछला पुल से गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन नाविकों और गोताखोरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस ने किशोरी को समझा-बुझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट की है, जहां किशोरी ने आत्महत्या के इरादे से गंगा में छलांग लगाई थी। मौके पर मौजूद नाविकों और गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस