घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम गुधनी निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 फरवरी की रात करीब 10 बजे वह खेत की रखवाली करने गया हुआ था। इसी दौरान गांव का ही सुजीत कुमार उर्फ करु उसके घर में घुस आया और उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर जब वह घर पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

