बिल्सी में धूमधाम से निकाली भव्य महाकाल की शोभायात्रा
बाजार में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
बिल्सी। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में भगवान महाकाल की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य ने अंबियापुर चौराहे पर विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शिव मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ इसका समापन हुआ। शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आकर्षक झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाती झांकियों ने श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। शोभायात्रा को देखने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महाकाल बाबा सेवा समिति के अनुभव वार्ष्णेय ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें युवाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाल मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे आयोजन पर नजर रखी गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर, दीपक चौहान, चारु वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, मनोज कुमार जैन, रितिक गुप्ता, मोनू गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

