वजीरगंज बदायूं
शिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर वजीरगज के मोहल्ला वघौल वार्ड 5 में और वजीरगज क्षेत्र के ग्राम सुरसैना मैं देर शाम को सदर विधायक पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने दोनों जगह शिवरात्रि के पावन पर्व पर लगने वाले मेले एवं मेले में आयोजित रासलीला मंचन का फीता काटकर उद्घाटन किया अपने संबोधन में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा की मेले जहाँ हमारी संस्कृति और एकता को मजबूत करते हैं वहीं धार्मिक आयोजन भी हमारे धार्मिक संस्कृति को बनाए रखने में सहायक है ऐसे आयोजनों से हमेशा लोगों को आपस में भाईचारा प्रेम की सीख मिलती है वही हम अपनी धार्मिक आस्था को भी और मजबूती प्रदान करते हैं शिवरात्रि का पर्व जहां हम सभी सनातन विचारधारा के मानने वाले लोगों के लिए एक प्रेरणादायक है भगवान शिव के भक्ति जहां मां गंगा का पावन जल लेकर अपने आराध्य शिवा भगवान की उपासना कर उन्हें गंगाजल से स्नान करते हैं सदर विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजनों में सभी को बढ़-चढ़कर सहयोग के साथ-साथ आपस में भाईचारा बनाकर ऐसे आयोजनों को सफल बनाना चाहिए इस अवसर पर जयपाल दिवाकर सदस्य जिला पंचायत राघव सिंह मंडल अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय अनुज सक्सेना नरेश गुर्जर संजय महाजन गुप्ता राजेश गुप्ता के साथ-साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

