राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं में आज दिनांक 14/02/ 2026 को तीन दिवसीय दशम क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या डॉ वंदना द्वारा बैडमिंटन, शतरंज ,कैरम आदि खेलों का फीता काटकर किया गया। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में बच्चों को बताया की वर्तमान परिप्रेक्ष्य में खेलोगे कूदोगे बनोगे नवाब की सार्थकता है। क्रीड़ा प्रभारी डॉ सतीश कुमार ने क्रीडा प्रारंभ होने से पूर्व छात्राओं को शपथ दिलाया एवं खेल के सारे नियम बताएं प्रथम दिन कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 90 छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसके संयोजक एवं निर्णायक डॉ बृजेश कुमार एवं कुमारी सरिता गौतम रहीं।
कैरम प्रतियोगिता में अलीशा बी, बी.ए चतुर्थ सेमेस्टर प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान पर प्रतिक्षा मिश्रा बी ए द्वितीय सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान सना बीएस सी द्वितीय सेमेस्टर नें प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता के अंतर्गत लगभग 20 छात्राओं ने प्रतिभा किया जिसके संयोजक एवं निर्णायक डॉ ऋषभ भारद्वाज तथा श्रीमती अर्चना पांडेय रहे। शतरंज में प्रथम स्थान शाहीन सैफी बी.ए षष्ठ सेमेस्टर, द्वितीय स्थान गौरवी साहू बीएस. सी चतुर्थ सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान हंसमुखी बी.ए षष्ठ सेमेस्टर रहीं। बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में लगभग 160 लड़कियों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के श्री रोहित कुमार, श्रीमती अफसाना खातून एवं श्री राजीव पाली आदि समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

