8:03 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

टेबल टेनिस में सुहालिया और अर्पित एवं कैरम में सोनाली बनी चैम्पियन


राजकीय महाविद्यालय बदायूं में चल रहे दो दिवसीय इंडोर क्रीड़ा प्रतियोगिता के अन्तिम दिन टेबल टेनिस और कैरम की प्रतियोगिता कराई गई।
छात्र वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अर्पित ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैम्पियन बने। छात्रा वर्ग में सुहालिया खान ने टेबल टेनिस की चैंपियनशिप अपने नाम किया। छात्राें में दूसरा स्थान आजिंक्य को मिला । तीसरे स्थान पर विशाल पाराशरी रहे। छात्राओं में दूसरा स्थान प्रतीक्षा और तीसरा स्थान अस्मिता सागर को प्राप्त हुआ।
कैरम प्रतियोगिता में बीएससी पंचम सेमेस्टर की छात्रा सोनाली विजेता तथा एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अलीशा उप विजेता बनी। भावना सागर को तीसरा स्थान मिला।
निर्णायक की भूमिका डॉ सारिका शर्मा, डॉ गौरव कुमार सिंह एवं डॉ जुनैद आलम ने निभाई। स्कोरर की भूमिका में डॉ अनिल कुमार, डॉ सचिन राघव एवं डॉ संजय कुमार रहे। सभी प्रतियोगिताएं क्रीड़ा प्रभारी डॉ हुकुम सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य डॉ अनिल कुमार गणित ने मेडल पहना कर एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया । इस अवसर पर डॉ बबीता यादव, डॉ ज्योति विश्नोई, डॉ प्रियंका सिंह, संजीव शाक्य, प्रमोद शर्मा आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस