प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू राजस्थान के बदायूं स्थित B- 4 आवास विकास सेवा केंद्र पर आज शिव जयंती के उपलक्ष में शिव ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी एवं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी करुणा दीदी ने शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य समझाया lउन्होंने कहा कि जब संसार में घोर अज्ञान अंधकार छा जाता है, मनुष्य आत्माएं काम, क्रोध, लोभ, अहंकार आदि विकारों के वशीभूत होकर जीवन में भटकने लगते हैं तब पिता परमात्मा शिव इस सृष्टि पर अवतरित होकर उन्हें सहज राजयोग का ज्ञान देकर देवता तुल्य बनाते हैंl उन्होंने कहा कि व्रत का अर्थ है प्रतिज्ञा हम अपने जीवन में पवित्र बनने की प्रतिज्ञा लें तथा शिव पर बेर अर्पण करने का अर्थ है हमें अपने अंदर छुपे काम, क्रोध, लोभ ,मोह, अहंकार रूपी विकार जो जीवन में बैर( दुश्मनी) के निमित्त बनते हैं , उन्हें शिव को अर्पित कर देना चाहिएl भांग और धतूरे जैसे नशीले पदार्थों को शिव पर अर्पण करने का अर्थ है अपने जीवन में विषैले संस्कारों और कांटे से चुभने वाली बातों व आदतों आदि को शिव पर अर्पण कर देना चाहिए अर्थात उन्हें त्याग देना चाहिएl तीन बेल पत्री का अर्थ स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि एक ही टहनी से जुड़ी तीन बेल पत्ती शिव पर अर्पण की जाती हैंl तीन बेल पत्री निराकार परमात्मा की तीन शक्तियों ब्रह्मा, विष्णु ,महेश का प्रतीक है और टहनी स्वयं में शिव परमात्मा का प्रतीक हैl उन्होंने गन्ने की गनेरी अर्पण करने का अर्थ समझाते हुए कहा कि गन्ने की गांठ में कोई रस नहीं होता है शेष भाग में बहुत रस होता हैl इसी प्रकार से हम अपने जीवन की जो भी गांठे मन में बांधकर रखे हुए हैं उन्हें शिव पर शिवरात्रि के दिन अर्पित कर दें तो जीवन रसमय व सुखमय हो जाएगा lइस अवसर पर एक प्रभात फेरी निकल गई तथा ब्रह्माकुमारी से जुड़े विभिन्न बीके भाई बहनों के घरों पर शिव ध्वज को फहराया गया तथा जनमानस में शिव संदेशों का वितरण कर उन्हें सहज राजयोग का संदेश दिया गया l कार्यक्रम में बी.के. अरुणा दीदी बीके किरण दीदी, बीके गायत्री बीके, सुरभि ,बीके दीपाली, बीके ललिता ,बीके देवांग, बीके राजपाल, बीके देव, ,बीके सुरेंद्र , बीके मुन्नालाल शाक्य ,बीके बालेंदु शर्मा, एडवोकेट ओमवीर सिंह, एडवोकेट विजय सिंह ,बीके पंकज सिंह भाजपा के मीडिया प्रभारी बीके हिमांशु सक्सेना आदि उपस्थित रहेl



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

