
श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया विद्यालय प्रांगण में भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण किया गया एवं बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की क्राफ्ट वर्क किया गया जिसमें भगवान के शिवलिंग के स्वरूप को भी क्राफ्ट के माध्यम से बच्चों ने अपने भावों में प्रकट करके प्रदर्शित किया कुछ बच्चों ने भगवान शिव के डमरू को क्राफ्ट की कला में अपनी श्रद्धा को व्यक्त किया तो वहीं कुछ बच्चों ने भगवान शिव की शिवलिंग को भी क्राफ्ट के माध्यम से बहुत ही सुंदर रूप में सजाया हमारे विद्यालय के किंडरगार्डन के बच्चों ने भगवान शिव का त्रिशूल शिवजी पर चढ़ने वाली बेल पत्र को बड़े ही सुंदर रूप में अपने फाइल में पेस्ट किया सभी अध्यापिकाओं ने एवं सभी बच्चों ने शिवरात्रि से पूर्व महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण कुछ इस प्रकार किया की विद्यालय का पूरा ही प्रांगण गुंजायमान हो गया। महाशिवरात्रि पर्व का बहुत ही श्रद्धा से आयोजन किया गया है विद्यालय में सभी बच्चों को संस्कृति और सभ्यता की शिक्षा दी जाती है सभी प्रकार के त्योहारों को बड़ी ही खुशी और धूमधाम से विद्यालय में मनाया जाता है प्रत्येक बच्चा मंत्र का उच्चारण भाव विभोर होकर इस प्रकार कर रहा था मानो कि वह शिव की साक्षात आराधना अपने भावों से कर रहा है और भगवान शिव से यह प्रार्थना कर रहा है कि ही भगवान शिव हमें आप विद्या और बुद्धि का वरदान दे जिससे कि हम आगे जाकर अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

