8:18 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल में हुआ नन्हे मुन्ने बच्चों का विदाई समारोह

उझानी-बदांयू 14 फरवरी।

आज किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल पंजाबी कॉलोनी में नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनाया विदाई समारोह।

सभी बच्चे सुंदर-सुंदर कपड़े पहन कर आए ,बच्चों ने नृत्य कर समां बांध दिया। कुछ बच्चों ने गाने भी गाए , जहां बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों की भी आयोजन किया गया।

जूनियर बच्चों ने अपने सीनियर छात्र छात्राओं को भावभीनी विदाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

जिसमें चाहत ,आरजू , रिहांश जैन ,अरनव गर्ग ,अद्विक, अद्विक जैन ,अंश,आयुष ,वैष्णवी, मान्या , मिस्टी ,अमायरा ,समृद्धि ,समद ,माहीनूर, धन्वी ,अनुज ,यक्षिता आदि बच्चों ने अपने-अपने अभिनय का प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर दिया।

संचालिका वंदना बब्बर ने बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना की
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अंत में सीनियर बच्चों को जूनियर बच्चों ने तोहफे भी दिए ।

विज्ञापन एक्सप्रेस