8:00 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सनातन बोर्ड ने उठाई जनता की आवाज, टूटी सड़कों से मिलेगी राहत –जल्द शुरू होगा- शहर की टूटी सड़कों का निर्माण

आज दिनांक 13–0–26 दिन शुक्रवार प्रातः 11:00 बजे अखिल भारतीय सनातन बोर्ड कार्यकारिणी पदाधिकारियो के प्रतिनिधि मंडल ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर
जनता की समस्याओं से अवगत कराते हुए लंबे समय से टूटी हुई सड़कों का मुद्दा उठाते हुए हुए एक ज्ञापन पत्र सौंपा

सनातन बोर्ड जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने बताया कि शहर के मध्य की प्रमुख सड़के
दिनेश चौक–गांधी ग्राउंड चौराहे से जफा की कोठी,
जफा की कोठी से पथिक चौक,
गांधी ग्राउंड मंदिर वाले चौराहे से सुभाष चौक
और सुभाष चौक से आर्य समाज चौक तक
सड़के पूरी तरह क्षतिग्रस्त है
जिससे होकर दैनिक यात्रीगण, स्कूली बच्चे और मरीज भारी संख्या में गुजरते हैं
जिससे नगर वासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है

सनातन बोर्ड कार्यकारिणी प्रमुख उपेंद्र उपाध्याय ने कहा कि गुजरते हुए यात्रीगण विशेष कर दो पहिया वाहन प्रतिदिन सड़कों पर फिसल कर गिर जाते हैं जिससे वाहनों पर पीछे बैठी महिलायें व बच्चे चुटैल हो जाते है

प्रशासनिक प्रमुख विजय रतन सिंह ने बताया कि सड़के इस स्तर तक क्षतिग्रस्त हो चुकी है कि पूरे मार्ग पर, सड़क बची ही नहीं है और चलते वाहनों से उड़ती धूल–मिट्टी से हमारे व्यापारियों को बहुत असुविधा हो रही है

संगठन सचिव अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि यह मार्ग एंबुलेंस वाहन द्वारा जिला चिकित्सालय से मरीजों को प्रतिदिन बरेली ले जाने, और स्कूल बसों और तिपहिया वाहनों से स्कूल जाने वाले बच्चों का मुख्य मार्ग है
अतः इस मार्ग को तत्काल बनाए जाने की आवश्यकता है

इसके बाद नगर पालिका–अधिशासी अधिकारी महोदय ने ज्ञापन पत्र और उठाई गई मांगों को पूरी गंभीरता से सुनने के बाद सभी मार्गों को होली के त्योहार से पहले ही बनाए जाने का आश्वासन दिया,

ज्ञापन देने के कार्यक्रम में डॉ सुशील गुप्ता, चंद्रदेव वर्मा, वागीश यादव, ओम प्रकाश कश्यप, अमित कश्यप, एड के एम् गुप्ता,सभासद मुकेश कश्यप ,सभासद मनोज चंदेल पूर्व सभासद डॉक्टर अमर सिंह,राकेश गुलाटी आदि उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस