5:09 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं -राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष बने मुकेश चौधरी

बिसौली : विकास खंड बिसौली के ग्राम रमपुरिया में राष्ट्रीय लोक दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह ने आकर बदायूँ के लिए नवीन पार्टी अध्यक्ष को मनोनयन पत्र सौंपा।
रमपुरिया गांव में एक स्थान विशेष पर ये विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ इस दौरान पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे ,अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अक्ष्यक्ष ने कहा कि किसान की परेशानी में उसके साथ खड़े हो और अपने स्तर से जो भी सहायता हो सके वो पहुँचाओ, कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन हेतु अनेक बातें साझा कीं उन्होंने बदायूँ केपार्टी अध्यक्ष मुकेश जौहरी की ओर देखते हुए कहा कि पार्टी ने उनपर बहुत भरोसा करते हुए ये जिम्मेदारी दी है इसलिए वो भी अपने प्रयासों से स्वयं को इस पद योग्य साबित करें और बदायूँ में पार्टी का परचम लहराएं। क्षेत्रीय अक्ष्यक्ष ने कहा कि उनके और यहां के हरएक कार्यकर्ता के साथ पार्टी दिन रात सहयोग करने को तैयार है। इस दौरान पार्टी जिंदाबाद के नारे लगते रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस