संभल जिले के चंदौसी स्थित केंद्रीय भंडारण निगम (सेंट्रल वेयरहाउस) पर बुधवार रात सीबीआई ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। डिपो मैनेजर और तीन क्वालिटी मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
सीबीआई टीम देर रात वेयरहाउस पहुंची और सभी गेट बंद कर अंदर जांच शुरू की। कई घंटों से दस्तावेजों और गोदाम में रखे माल की गुणवत्ता की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों से अलग-अलग कमरों में पूछताछ जारी है।
कार्रवाई गुन्नौर क्षेत्र के एक राइस मिल मालिक की शिकायत पर हुई, जिसमें आरोप था कि मानकों पर खरा न उतरने वाला माल भी रिश्वत लेकर भंडारित किया जाता था। छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
