3:28 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कोषागार भवन के कोषागार के पेन्शनर्स भवन में हुई सेवानिवृत्त कर्मचारी पेन्शनर्स ऐसोसियेशन

सेवानिवृत्त कर्मचारी पेन्शनर्स ऐसोसियेशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बदायूं की बैठक कोषागार भवन बदायूं के कोषागार के पेन्शनर्स भवन में हुई।
इस बैठक में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन एवं पेन्शनर्स ऐसोसियेशन के प्रांतीय आवाहन पर हडताल का समर्थन करने का निर्णय लिया गया ।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने की तथा संचालन मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा ने किया।
तत्पश्चात बैनर सहित नारे लगाते हुए ट्रेड यूनियन के समर्थन में सभी पेन्शनर्स पदाधिकारी मालवीय आवासगृह पहुंचे, बैठक को मुख्य अतिथि प्रांतीय कर्मचारी नेता कबि माधब मिश्र ने सम्बोधित करते हुए कहा आठबें बेतन आयोग से लेकर पुरानी पेंशन बहाली तक सरकार के द्वारा स्पष्ट व्यान जारी न करने के कारण, ट्रेड यूनियन, कर्मचारी संगठन, पेन्शनर्स ऐसोसियेशन आन्दोलन करने को मजबूर है, सरकार द्वारा निजीकरण करने, खाली पदों पर भर्ती करने से लेकर पुरानी पेंशन जैसे मुद्दे मुंह बहाये खडे हैं ।
जिला सम्प्रेछक राजेश कुमार जौहरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा लम्बे समय से कर्मचारी एवं पेन्शनर्स के साथ अन्याय करने का इतिहास रहा है, 18 माह के कोरोना काल का डी ए आज तक नहीं दिया गया है जबकि सरकार भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती की दावेदारी करती नजर आती है।
जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने कहा कि मांगों को लेकर कर्मचारी एवं पेन्शनर्स संगठन आर पार की लडाई लडने के मूड में है , सरकार को जल्द से जल्द मांगे पूर्ति हेतु निर्णय लेना चाहिए, क्योंकि कर्मचारी देश की रीड है ।
जिलाबरिष्ठ उपाध्यक्ष रबीन्द्रमोहन सक्सेना ने कहा कि 1982 के सुप्रीम कोर्ट की डी यश नकारा की याचिका के निर्णय के अनुसार, पेन्शनर्स के हकों को देना सरकार की बाध्यता है।
जिलामंत्री उपेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि पेन्शनर्स ऐसोसियेशन के पदाधिकारियों का संघर्ष हम सबको सफलता का परिणाम देगा,पेन्शनर्स की एक जुटता ही हमें सफल बनायेगी।
मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि कबि माधब मिश्र एवं जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने राज्यकर्मचारी संयुक्तपरिषद उत्तर प्रदेश के माध्यम से कयी शासनादेश लागू कराये थे ।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष ब्रिजेश चौहान, समसुद्दीन कृषि विभाग ,हरिओम सिंह बाडखंड, रामलाल मौर्य शिछा बिभाग, बिजेंद्र पाल समाज कल्याण, महेश चन्द्र सक्सेना बाढखंड ,मनसुखलाल गुप्ता जिलापंचायत, श्यामलाल व किशनलाल अबनीशकुमार शर्मा नगरपालिका, प्यारेलाल लघुसिचायी बिभाग ,सुभाष चंद्र शर्मा उपाध्यक्ष राज्यकर, प्रभाकर मिश्रा नगरपालिका, रामनिवास बर्मा समाजकल्याण संरक्षक, छोटेलालसगर प्रचारमंत्री सिचाई बिभाग, सूबेदार सिंह सिचाई बिभाग, अब्दुल कादिर विकासविभाग, सुशील कुमार उर्फ नीरू विकास बिभाग, कृष्णा शर्मा, शकुन्तला देबी स्वास्थ्य विभाग, दुर्बिजयसिंह नगरपालिका परिषद, जगदीश चन्द्र तिबारी व अशोक गोस्वामी बिकास बिभाग, रामगिरि गोस्वामी बेसिक शिछा बिभाग, नरेशचन्द्र पी डब्लू डी बिभाग, रामप्रकाशसिंह राठौर,मुनेन्द्रपाल सिंह सिचाई, आर के मिश्रा बिकास बिभाग, श्रीकृष्ण गुप्ता व हरिओम सक्सेना सिचाई बिभाग, अखिलेश कुमार सक्सेना पी सी यफ ,मुहम्मद इदरीश आदि सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस