बदायूं। बदायूं के जाने माने शायर मु० शमसुद्दीन शम्स की नातिया शायरी की रिकॉर्डिंग सोमवार 9 फरवरी को रामपुर आकाशवाणी केंद्र पर हुई थी। अब उनकी शायरी का प्रसारण कार्यक्रम शेअरी नशिस्त के तहत 13 फरवरी शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे आकाशवाणी रामपुर से किया जाएगा।
शमसुद्दीन “शम्स मुजाहिदी” अपनी बेबाक शायरी और पत्रकारिता के साथ ही समाजसेवी कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। वो वर्तमान में उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव एवं पदेन जेल विजिटर हैं। वह जनपद के अलावा अन्य जिलों में भी अपने कलाम पेश कर चुके हैं। शम्स मुजाहिदी समाज में फैली विसंगतियों पर अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रहार करते है। तो वहीं आम जनमानस की पीड़ा को भी अपनी रचनाओं के माध्यम से सरकार तक निडरता से पहुंचाते है। उनकी गजलों का प्रसारण आकाशवाणी रामपुर से विगत 21 सितंबर को भी हो चुका है। अब उनकी नातिया शायरी का प्रसारण आकाशवाणी रामपुर से कल होगा।
उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने उस्ताद वरिष्ठ शायर डॉ मुजाहिद नाज़ बदायूंनी जी को दिया। इस मौके पर अनेक शायर, कवियों व समाजसेवियों ने उनको बधाई दी है। जिसमें उस्ताद शायर सुरेंद्र कुमार नाज़, आज़म फरशोरी, सादिक अलापुरी, राजवीर सिंह तरंग, उज्ज्वल वशिष्ठ, इकबाल मुजाहिदी, नेत्रपाल सिंह शैलानी, पूर्व प्रधानाचार्य खिज़र अहमद, पूर्व प्रधानाचार्य सी पी सिंह, डॉ संजीव शाक्य, इंतज़ार हुसैन, प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर खान, प्रधानाचार्य आदेश यादव आदि ने बधाई दी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
