4:21 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

एटा: पेड़ पर एक ही फंदे से युवक- युवती के शव मिलने से सनसनी

एटा: पेड़ पर एक ही फंदे से युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, प्रेम संबंध की चर्चा

एटा जनपद के मलावन थाना क्षेत्र के गांव पुरा में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर साड़ी के एक ही फंदे से लटके मिले। सूचना मिलते ही गांव में भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जानकारी में दोनों के घर आमने-सामने बताए जा रहे हैं और ग्रामीणों के बीच प्रेम संबंध की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना पर सकीट क्षेत्राधिकारी कृतिका सिंह व थाना प्रभारी आर.के. सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस