10:16 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव। नगर पंचायत कार्यालय में मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘समर्पण दिवस’

कुंवरगांव। नगर पंचायत कार्यालय में

भाजपा एवं जनसंघ के प्रमुख विचारक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत कार्यालय परिसर में किया गया, जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर , चेयरमैन पति अरविंद रावत पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनील ठाकुर,अवनीश शंखधार, देवेश सक्सेना, अजय उपाध्याय, प्रेम पाल , अशोक गुप्ता, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा के माध्यम से अंत्योदय का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

रिपोर्ट अनुज रस्तोगी कुंवरगांव

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.