5:09 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

विकसित उत्तर प्रदेश की ओर मजबूत कदम :- राजीव कुमार गुप्ता

जनकल्याण और सुशासन का सशक्त बजट :- राजीव कुमार गुप्ता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट, जिसे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में रखा, विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला प्रभावी और दूरदर्शी बजट है।

प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड की गारंटी के साथ उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब केवल कृषि आधारित न रहकर बहु-क्षेत्रीय स्वरूप ले चुकी है। इसी का परिणाम है कि वर्ष 2016–17 में ₹54,564 रही प्रति व्यक्ति आय बढ़कर वर्ष 2024–25 में ₹1,09,844 हो गई है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, युवा रोजगार, महिला सशक्तीकरण और सुदृढ़ कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए यह बजट प्रदेश के नागरिकों के जीवन में बेहतरी लाने के क्रमिक प्रयासों की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह बजट जनकल्याण, सुशासन और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस